हाजीपुर:12.09.2026
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा आज 12.09.2026 को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया गया।
महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा आज पतरातू स्टेशन पर यात्री सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया । साथ ही उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की । इसके पश्चात महाप्रबंधक द्वारा एनटीपीसी पकड़ी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर माल परिवहन एवं लदान से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बानादाग साइडिंग का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे । निरीक्षण आगे जारी है ।