जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा ने विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में दमोदरपुर, गोविंदपुर, कतरास, पूर्वी टुंडी, सिंदरी, झरिया, बलियापुर, तोपचांची, निरसा, राजगंज, धनबाद, बाघमारा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे।

इस दौरान रंगदारी, अवैध तरीके से रास्ता बंद करने, राशन कार्ड, भूमि विवाद, पुनर्वास, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, मुआवजा, आंगनवाड़ी सेविका चयन, होमगार्ड बहाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन पर अवैध कब्जा, अबुआ आवास योजना सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार जांच कर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a comment