रक्षाबंधन पर मानव अधिकार फोरम कार्यालय में दिखा भाई-बहन के स्नेह का भाव

Share This News

धनबाद: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मानव अधिकार फोरम के विनोद बिहारी चौक स्थित कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। संगठन की महिला सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार, जिलाध्यक्ष संगीत सिंह सहित अन्य सदस्यों की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में महिला सदस्यों गीता सिंह, सुशीला देवी, पुनीता सिंह, रीता देवी, रीना देवी समेत अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महिलाओं ने संगठन के सदस्यों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा को आत्मीयता के साथ निभाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार ने सभी महिला सदस्यों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।

Leave a comment