उत्पादन और सुरक्षा लक्ष्य हासिल करना बड़ी चुनौती, इनमोसा की भूमिका महत्वपूर्ण : मनोज अग्रवाल

Share This News

धनबाद। बीसीसीएल के निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में शुक्रवार को जुबिली हॉल में इनमोसा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि संजय सिंह थे। कार्यक्रम का आयोजन इनमोसा के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया को सम्मानित कर की गई। इस अवसर पर सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि इनमोसा हमेशा बीसीसीएल के साथ खड़ी रही है। वर्तमान समय में कंपनी के समक्ष उत्पादन एवं सुरक्षा के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना बड़ी चुनौती है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने मुरली कृष्ण रमैया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। साथ ही इनमोसा के महामंत्री कुश कुमार सिंह के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने संगठन से कंपनी के उत्पादन और सुरक्षा लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने मुरली कृष्ण रमैया के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment