भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

Share This News

धनबाद : कोयलांचल में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बहनों ने अपने भाइयों की पसंद की राखियां खरीदीं और पूजा की थाली सजाकर विधि-विधान से राखी बांधी। इस मौके पर बहनों ने भाई की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया।

रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a comment