डी.ए.वी. अलकुसा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

Share This News

धनबाद: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अलकुसा में गुरुवार को सावन महोत्सव का भव्य आयोजन हवन के साथ किया गया। सुबह 9:30 बजे आयोजित इस समारोह में विद्यालय की माताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सावन महोत्सव के अवसर पर माताओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता एवं राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
राखी बनाने की प्रतियोगिता में आर्यन कुमार ने प्रथम, अमायरा अरमानी ने द्वितीय तथा वैष्णवी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में आयशा बानो प्रथम, छोटी द्वितीय और सुमी तृतीय स्थान पर रहीं।
सावन के प्रतीक मोर, बारिश और हरियाली की थीम पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के लिए हरे रंग का ड्रेस कोड रखा गया था। हरे परिधानों में सजे माताओं और बच्चों ने समारोह की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहा कुमारी, प्रीति दास, अपर्णा मिश्रा एवं श्वेता कुमारी ने सीसीए इंचार्ज श्रीमती श्वेता सिन्हा के कुशल निर्देशन में किया।
समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. मोदक ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा माताओं एवं बच्चों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment