क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में क्लेफ्ट लिप से पीड़ित बच्चों का रांची के ‘देव कमल अस्पताल’ में आज सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि आरबीएसके शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जन्मजात विकृति से मुक्त कर एक सामान्य और आत्मविश्वास से भरा जीवन प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी बच्चों को विशेष वाहन से आरबीएसके चिकित्सक और शिविर के नोडल पदाधिकारी के साथ रांची के देव कमल हॉस्पिटल भेजा था। जांचोपरांत आज बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। बच्चों को दो दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। तत्पश्चात उन्हें वापस धनबाद लाया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया।

Leave a comment