ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र तिवारी का सम्मान

Share This News

धनबाद: धनबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े संभ्रांत शिक्षित परिवार के सदस्य रणविजय सिंह ने बुधवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित अपने आवास पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विएन तिवारी, डीएन सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
इस दौरान रणविजय सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की व्यवस्था को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि यूजीसी पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए अथवा उसमें आवश्यक संशोधन किया जाए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और समाजहित में प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Leave a comment