धनबाद: पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो से भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के शुभम बनर्जी भी उपस्थित रहे।