सांवरिया ग्रुप्स का भव्य सावन बाश 2.0 आयोजन 23 अगस्त को

Share This News

धनबाद। सावन के रंग, उमंग और उत्साह को समर्पित सांवरिया ग्रुप्स द्वारा महिलाओं, युवतियों एवं सुपरमॉम्स के लिए विशेष कार्यक्रम सावन बाश– 2.0 का भव्य आयोजन 23 अगस्त को सरायढेला स्थित होटल केदार हिल्स में किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीजे, ढोल, डांस, म्यूजिक, रैम्प वॉक, रोमांचक गेम्स, फोटोग्राफी कॉर्नर और सरप्राइज गिफ्ट्स समेत कई आकर्षण होंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए सावन क्वीन, बेस्ट अटायर, बेस्ट डांस, बेस्ट मेकअप और बेस्ट रैम्प वॉक सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को मनोरंजन, संगीत तथा सावन की खूबसूरत परंपराओं से जोड़ते हुए एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।
सांवरिया ग्रुप्स ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष सावन उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Leave a comment