दिनांक: 21.08.2026
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने आज दिनांक 21.08.2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न नवनिर्मित एवं उन्नत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दौरे के क्रम में पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय में नवीनीकृत अध्यापक कक्ष तथा उन्नत कंप्यूटर प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।
इसके बाद प्लांट डिपो कॉलोनी तथा स्टेशन कॉलोनी में नवनिर्मित ट्रांसिट हाउस के भवन एवं सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
विद्युत कर्षण विभाग के नवनिर्मित ‘ऊपरी उपस्कर एवं विद्युत आपूर्ति डिपो’ का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं उपकरणों का जायजा लिया गया।
इसके अलावा मंडल कार्यालय के सामने ‘दूरस्थ नियंत्रण केंद्र एवं कर्षण विद्युत नियंत्रण’ के लिए नवनिर्मित भवन एवं सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में महाप्रबंधक की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
दौरे के अंत में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–जीवनाथपुर के बीच तृतीय रेल लाइन कार्य का निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक एवं अधिकारियों द्वारा दौरा किए गए विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया गया ।