डालसा ने बुजुर्गों के बीच बांटी दैनिक उपयोग की सामग्री

Share This News

निराश्रित वृद्ध महिला को मिला आश्रय

धनबाद: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद की ओर से साबलपुर स्थित लाल मुनि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने बताया कि विश्व बुजुर्ग दिवस पर बुजुर्गों के साथ समय बिताकर डालसा की टीम ने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली ।
इस अवसर पर एक निराश्रित वृद्ध महिला, जिनके परिवार का कोई सदस्य नहीं है, को वृद्धाश्रम में आवासित कराया गया। उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम में एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वहीं, सहायक काउंसिल सुमन पाठक एवं शैलेन्द्र झा ने भी वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं उन्हें मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें यह एहसास कराना था कि समाज और विधिक सेवा प्राधिकार उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर अधिवक्ता मीना सिन्हा ने भी बुजुर्गों के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया लालमुनि बृद्धाश्रम, सबलपुर के संचालक नौशाद गद्दी, रवि श्रीवास्तव, विद्यासागर साहनी, बाबू जान सोरेन, शिवानी देवी पर अलीगढ़ वॉलंटियर, हेमराज चौहान, अजीत कुमार, संध्या देवी रवि श्रीवास्तव, विद्यासागर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a comment