धनबाद कैमरा क्लब ने धूमधाम से मनाया 187वां वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस

Share This News

धनबाद: धनबाद कैमरा क्लब की ओर से 187वें वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त को डीजीएमएस ऑफिसर क्लब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महानिदेशक खान सुरक्षा श्री आर.टी. माण्डेकर ने 150 फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री वीर प्रताप, उप महानिदेशक, श्री पी.के. सिंह, उप निदेशक एवं श्री चंद्र भानु प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीसीसी एवं सीवीए फोटो कॉन्टेस्ट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डीसीसी गोल्ड पुरस्कार संजय जैन, डीसीसी सिल्वर सैकत चट्टोपाध्याय तथा डीसीसी ब्रॉन्ज विवेक जोशी को मिला। वहीं, सीवीए गोल्ड दिनेश पंचोली, सीवीए सिल्वर मेखला तरफदार एवं सीवीए ब्रॉन्ज सीतानाथ पाल ने प्राप्त किया।
प्रेसिडेंट चॉइस कैटेगरी में चिंता हरन घोष, गोपेश कुमार, सागर परमार, अजय सिंह, प्रज्जवल भट्टाचारजी एवं हर्ष दुदानी को पुरस्कृत किया गया। ऑनरेरी मेंशन कैटेगरी में डॉ. जिम्मी अभिषेक, सुकान्ता घोष, डॉ. विद्युत गुहा, आशीष गुप्ता, राकेश सहाय एवं रूपक सिन्हा को सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को प्रदर्शित सभी 150 फोटोग्राफ्स दिखाए तथा प्रत्येक तस्वीर की विशेषता और उसकी विषयवस्तु के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन ऋतु श्रीवास्तव ने किया, जबकि उर्वी शर्मा एवं सुनेत्रा सिन्हा ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जिम्मी अभिषेक ने किया।
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर धनबाद कैमरा क्लब की ओर से फोटो वॉक का भी आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में रांची की मॉडल रीता कच्छप के साथ क्लब के सदस्यों ने फोटो शूट किया। कार्यक्रम ने फोटोग्राफी के प्रति उत्साही लोगों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a comment