धनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (DDPTA) की ओर से बुधवार को ठाकुर कूल्ही स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 187वाँ विश्व फोटोग्राफी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा एवं विशिष्ट अतिथि जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ श्री संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी व रत्नेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार एवं सलाहकार मृत्युंजय प्रसाद ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि उमेश लोहरा ने फोटोग्राफरों की कला की सराहना करते हुए कहा कि एक तस्वीर बिना बोले पूरी कहानी बयां कर देती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार ने झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों पर फोटोग्राफी के लिए शुरू किए गए विशेष रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ₹300 के शुल्क पर 3 वर्ष की वैधता के साथ फोटोग्राफर अपना निबंधन करा सकते हैं। मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल को जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा जी ने सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
समारोह में तीन श्रेणियों में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
हमारा धनबाद: रोहित गुप्ता (प्रथम), मोहन देव (द्वितीय), सुनील महतो (तृतीय), हेमंत प्रसाद (चतुर्थ), सुजीत कुमार (पंचम)।
वेडिंग (Wedding): बंटी कुमार (प्रथम), हेमंत कुमार (द्वितीय), राज वरुण (तृतीय), सिंटू कुमार (चतुर्थ), मोहम्मद इम्तियाज (पंचम)।
पोर्ट्रेट (Portrait): इसरार उल हक (प्रथम), सुनील महतो (द्वितीय), लक्ष्मण महतो (तृतीय), सुजीत कुमार (चतुर्थ), विजय कुमार (पंचम)।
कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग, ग्रुप फोटोग्राफी और धन्यवाद ज्ञापन के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद थे।
