Breaking News

धनबाद में दो दिवसीय तुलसी जयंती समारोह शुरू

Share This News

धनबाद:मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर, धनबाद के तत्वावधान में दो दिवसीय तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। समारोह के तहत मानस मंदिर में सुबह से अखंड कीर्तन शुरू हुआ, जो बुधवार तक चलेगा।
पूजा-अर्चना के दौरान यज्ञमान के रूप में राजेश सिंह एवं गायत्री सिंह उपस्थित रहे। पुजारी ज्योति नारायण झा ने विधि-विधान से सभी कर्मकांड संपन्न कराए।
समारोह का उद्घाटन डॉ. पी.के. सिन्हा, डॉ. आर.एन. राय, प्रो. एस.के. अग्रवाल एवं डॉ. प्रदीप राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समिति के अनुसार, बुधवार की संध्या कवि सम्मेलन, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें धनबाद के स्थानीय कवि एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
समारोह को सफल बनाने में निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, रामप्रवेश शर्मा, योगेंद्र मिश्रा, अजित गुप्ता, समरेंद्र सिंह, संतोष, शमशेर सिंह, सुरेश झा, एस.बी. अग्रवाल, सपन अधिकारी, सुबहेन्दु भट्टाचार्य, गौरव सिंह, अभिनव सांवरिया, शुभम, किशोरी जी, बी.एम. शर्मा, एच.एन. राय, बाप्पा सरकार, मनोज झा, सुशील सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यव्रत शुक्ला, गोलू, सुमन मंडल, निशि सिंह, कालिंदी पाठक, रीता सिंह, सीता शुक्ला, किरणबाला, नीतू चौबे सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a comment