Breaking News

डिबोनिल स्कूल रोड जय प्रकाश नगर में अचानक ढहा दीवार, बाल बाल बचे बच्चे और राहगीर, 5 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त ।

Share This News

धनबाद के डीनोबली स्कूल रोड जय प्रकाश नगर में बड़ी घटना की आशंका टाल गई । जब एक प्राइवेट प्रॉपर्टी की दीवार स्कूल के समीप गिर गई । जिसे स्कूल के बच्चे और आम राहगीर बाल बाल बचे। इस घटना में 5 दोपहिया वाहन मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गए । गनीमत रही कि कोई घटना में घायल नहीं हुआ उस समय स्कूल का प्रवेश या छुट्टी का टाइम नहीं था नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी । स्थानीय विकास साव ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि कोई घटना में घायल नहीं हुआ यह स्कूल का मुख्य मार्ग इसलिए सभी स्कूल के विद्यार्थी और आम राहगीर यह से गुजरते है । स्कूल प्रबन्धन के हस्तक्षेप से मलबा साफ कराया गया और वाहनों को हटा के रस्ते को पुनः चालू कर दिया गया है ।

Leave a comment