धनबाद/झरिया:शुक्रवार को झरिया के चिल्ड्रन पार्क में सत्याग्रह कार्यक्रम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कार्तिक हाड़ी ओर राकेश पासवान ने माल्यार्पण कर सत्याग्रह शुरुआत की । कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह के माध्यम से उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर मंच और मैदान के ‘शुद्धिकरण’ तथा यज्ञ किए जाने की घटना का विरोध जताया। अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष राजू दास ने कहा इस पूरे मामले को दलित समाज के सम्मान से जोड़ते हुए इसे बेहद गंभीर और आपत्तिजनक बताया.
चिल्ड्रन पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ और यज्ञ कराए जाने की घटना पर कड़ा आक्रोश जताया।
कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके दलित समुदाय से आने के कारण यदि किसी कार्यक्रम के बाद मंच और मैदान का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया है, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला मामला है।
सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में संविधान समानता और सामाजिक न्याय की बात करता है। ऐसे में जाति के आधार पर किसी व्यक्ति या समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण मानसिकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने इस कथित घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी मानसिकता के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी, दोनों स्तरों पर संघर्ष किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा की राजनीति पर भी कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।
राकेश पासवान ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी तरह का जातिगत भेदभाव या अपमान सामने आता है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संदेश देने की कोशिश की कि जाति और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर राजनीतिक और कानूनी मंच तक अपनी आवाज बुलंद करेगी। झरिया में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घटना के विरोध में अपना आक्रोश जताया। सत्याग्रह में उपस्थित योगेंद्र जी योगी मुख्तार खान भोला सिंह सुरेंद्र राम वीरेंद्र यादव श्याम कुमार साहू अशोक वर्मा सोनी देवी संगीता देवी पूनम देवी रोहित वर्मा विष्णु कुमार विनोद राम रोहित वर्मा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।