धनबाद: धनबाद विधानसभा क्षेत्र के केंदुआ निवासी मोहम्मद अनीस को राष्ट्रीय जनता दल, धनबाद का जिला सचिव बनाए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि मोहम्मद अनीस के अनुभव, सक्रियता, निष्ठा और समर्पण से धनबाद जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा नए साथियों का पार्टी से जुड़ाव बढ़ेगा। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव सुखदेव विद्रोही, धनबाद जिला महासचिव रामबाबू यादव, वरिष्ठ नेता गोपाल, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनवरी खातून, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ठाकुर, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष गुलशन खातून, वरिष्ठ नेता उदय शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष रंगसाज़ अजमल सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धनबाद जिले में राजद को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया। संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जन-जन तक राजद की विचारधारा और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।