धनबाद की संस्था पंख एक नई दिशा को रांची में मिला सम्मान

Share This News

धनबाद/रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवा जत्था, रांची के तत्वावधान में चौथा शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 समाजसेवियों, रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंख एक नई दिशा की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता एवं ज्योति को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर दोनों ने गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवा जत्था, रांची के सदस्यों, विशेष रूप से सूरज झंडई, डॉ. अजय छाबड़ा एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पिंकी गुप्ता एवं ज्योति ने कहा कि समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना निश्चित रूप से दूसरों को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment