Breaking News

धनबाद के कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में अखंड हरि कीर्तन, प्रसाद वितरण , पालकी यात्रा भंडारा का होगा आयोजन ।

Share This News

धनबाद के कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में आज अखंड हरि कीर्तन का उद्घाटन समाजसेवी कुंभनाथ सिंह व उदय प्रताप सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया । मंदिर में 28 जुलाई को प्रसाद वितरण और 29 जुलाई को पालकी यात्रा, 56 भोग और भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने कहा कि भगवान साईं महाराज सभी पर दया दृष्टि बनाए रखे और सभी श्रद्धालु भारी संख्या में हरि कीर्तन में जुड़े । वही समाज सेवी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्णिमा तक यह अखंड हरि कीर्तन, प्रसाद वितरण 28 जुलाई और 29 जुलाई को पालकी यात्रा सहित महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा । सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि भारी संख्या में पूजा में शामिल हो ।

Leave a comment