Breaking News

धनबाद रेलवे स्टेशन पर बुलडोजर एक्शन, अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Share This News

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर पर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर सभी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अभियान का नेतृत्व आईडब्ल्यू विभाग के अधिकारी राजेश पासवान, ओमेश कुमार यादव और प्रवीण देव ने किया। इस दौरान आरपीएफ की टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रही और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के बाद मस्जिद रोड कमेटी के सचिव विक्की खान ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से आईडब्ल्यू अधिकारी राजेश पासवान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की वजह से वर्षों से चला आ रहा अतिक्रमण हटाया जा सका और रेलवे की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Leave a comment