मानव अधिकार फोरम ने आयोजित किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह

Share This News

धनबाद:धनबाद के मानव अधिकार फोरम ने रविवार को बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित निजी होटल में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। सामारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद रहमान, शामिल हुए । सैयद रहमान समेत सभी पदाधिकारीयों को एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद रहमान ने बताया कि किस तरह फोरम समाज के शोषित पीड़ित या फिर वैसे लोगों की मदद करती है जिन्हें हक या अधिकार से वंचित रखा जाता है । समाज के लोग मानव अधिकार फोरम से जुड़ कर समाज में लोगों को अधिकारों और सम्मान का रक्षा कर सकते है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुदिस्ट कुमार ने कहा कि धनबाद जिला में अधिक से अधिक सदस्यों को इस संगठन में जोड़ा जा रहा है ताकि शोषितों वंचितों को अपनी लड़ाई लड़ने में इस संगठन का साथ मिले। मौके पर जिलाध्यक्ष संगीत सिंह ने कहा कि आज हम सभी मानव अधिकार फोरम के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। और समाज के हितकारी और अधिकारों के लिए तत्व पर होकर मजबूती से कार्य करने के लिए शुभकामना दी गई। सभी को मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सैयद रहमान, प्रदेश अध्यक्ष सुदिस्ट कुमार , जिलाध्यक्ष संगीत सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी, स्टेट चेयरमैन अभिषेक पॉल प्रदेश महासचिव मुख्तार अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल कुमार चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव समेंद्र कुमार सिंह, कमल किशोर शर्मा डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन, महिला डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट गायत्री शर्मा, बोकारो महिला जिलाध्यक्ष बासमती देवी धनबाद की महिला सदस्य पुनीता देवी, सुशीला देवी, पिंकी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को बधाई दी।

Leave a comment