धनबाद:कोयला नगर साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा और स्थापना उत्सव के अवसर पर 27 जुलाई को अखंड हरी कीर्तन और 28 जुलाई को अखंड हरी कीर्तन,पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण और 29 जुलाई को भव्य साईं पालकी यात्रा, विशाल भंडारे का आयोजन की तैयारीओं को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के बीच शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। मंदिर कमेटी के सदस्य उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में तीनों दिन हजारों भक्त शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।पालकी यात्रा से पहले मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू होता है।यह भव्य यात्रा कोयला नगर साईं मंदिर से शुरू होकर स्थानीय क्षेत्रों तक निकाली जाती है। साथ ही यात्रा के समापन के पश्चात भक्तों के लिए विशाल भंडारे और लंगर का आयोजन होता है। बैठक में उदय प्रताप सिंह, तुफानी बाबा, वशिष्ठ मुनि चौबे, बुड्ढा सिंह, चंदन कुमार , सुदिस्ट कुमार ,संगीत सिंह, मनीष सिंह, कामदेव प्रसाद ,सुदीप्तो गौतम, अंजय पांडे इत्यादि उपस्थित थे।