बिनोद बिहारी चौक में बनेगा भव्य शिव-हनुमान मंदिर, कुंभनाथ सिंह ने किया भूमि पूजन

Share This News

धनबाद: बिनोद बिहारी चौक स्थित अपना हार्डिंग सोसाइटी परिसर में शुक्रवार को श्री सार्वजनिक शिव एवं हनुमान मंदिर निर्माण समिति की ओर से शुक्रवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुंभ नाथ सिंह ने मंदिर की नींव रखी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं, सोसाइटी के सदस्यों और आसपास के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और श्री हनुमान जी की पूजा कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि परिसर में भगवान शिव और श्री हनुमान जी का भव्य सार्वजनिक मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण की विधिवत शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कुंभ नाथ सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और हनुमान जी की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे, यही कामना है। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और आम लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग और सहभागिता की अपील की।

Leave a comment