सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले

Share This News

झारखंड और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी आवश्यकता को ध्यान आकृष्ट कराया

धनबाद/गिरिडीह:चन्द्र प्रकाश चौधरी,सांसद (लोकसभा) गिरिडीह झारखण्ड सदस्य स्थायी समिति श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी परामर्शदात्री समिति क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राज्य मंत्री नितिन जयराम गडकरी को मिलकर उनको ज्ञापन सौंप कर झारखंड और संसदीय क्षेत्र गिरिडीह के राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी आवश्यकता की ओर आकृष्ट कराया। ज्ञापन में लिखा की जैनामोड़ से देवघर वाया बेरमो, नावाडीह, डुमरी, ससारखों, नारायणपुर मोड, मधुबन, गिरीडीह तक 4 लेन रोड के निर्माण की आवश्यकता है। एनएच-20 में रांची और रामगढ़ के बीच चुट्टू‌पालू घाटी में गंडके मोड के पास एक ही जगह लगभग हर दूसरे दिन सड़क दुर्घटना होती है, जिससे जान माल की काफी क्षति होती है। 7 वर्षों से मैं यह मांग कर रहा हूँ लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और आए दिन दुर्घटना होते रहती है, आपसे आग्रह है की कोई नया रूट इस सेक्शन पर बनाया जाए और पूरी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन कर के शीघ्र कार्य पूरा किया जाए ,गोबिन्दपुर NH-19 से गिरीडीह तक 4 लेन रोड का निर्माण गोला से रामगढ़ तक 4 लेन रोड का निर्माण की आवश्यकता है।एनएच-19 के डुमरी मोड के के. बी हाइ स्कूल के सामने और आई.बी.पी गूझाडिह मोड में फूट ओवरब्रिज ।एनएच-19 में तोपचांची के मानटांड़ मोड और कांडेडीह मोड और राजगंज के महेशपुर-पंचायत में फूट ओवरब्रिज। एन एच-18 अंतर्गत निचितपुर रेल गेट संख्या 3SPL/3E और सुनारडीह गेट सख्या 7SPL/3T फोर लेन सड़क के अनुरूप गेट की चौड़ाई नहीं है और सड़क संकरी है । लगातार 5 वर्षों से मांग की जा रही है की रेल गेट को दोनों जगह सड़क के अनुरूप ओवरब्रिज बनाया जाए ताकि आवागमन सुविधा जनक हो क्यूंकी अक्सर वहाँ जाम और दुर्घटना होती रहती है। निचितपुर रेल गेट में एन एच एआई और रेलवे अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया परंतु अंडरपास बना कर छोड़ दिया गया जिसमे हमेशा पानी जमा रहता है।

Leave a comment