गंगा गौशाला रेल पुल के पास मिला शव………..
कुछ देर तज रुकी रही राजधानी एक्सप्रेस………..
आरपीएफ और कतरास पुलिस जांच में जुटी………….
Anchor:- धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर गंगा गौशाला के समीप स्थित रेलवे पुल के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना रेलवे के पोल संख्या 284/18 के पास हुई। हादसे के समय राजधानी एक्सप्रेस को इस रेलखंड से गुजरना था, लेकिन ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण ट्रेन को गोमो स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ट्रैकमैन ने तत्परता दिखाते हुए शव को पटरी से हटाया, जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह हादसा था, आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।