मुख्यालय स्तरीय स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा किया गया कोडरमा एवं पारसनाथ स्टेशन का निरीक्षण |

Share This News

धनबाद: 20.07.26

आज मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पैसेंजर सर्विसेज),पूर्व मध्य रेल श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय स्तरीय स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा कोडरमा एवं पारसनाथ स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, आधारभूत संरचनाओं तथा परिचालन व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता मानकों को बनाए रखने, संरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन तथा स्टेशन संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में कोडरमा में निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का भी अवलोकन किया गया तथा प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment