पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू प्रतिनिधिमंडल इसीएल के सीएमडी सतीश झा से मिला

Share This News

धनबाद:जदयू के एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को इ.सी.एल मुख्यालय, सकटोरिया में सी एम डी सतीश झा से मिला। इस दौरान श्री झा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। सी एम डी और प्रतिनिधि मंडल के बीच ईसीएल क्षेत्र में विकास और श्रमिकों के कल्याण के संदर्भ में चर्चा हुई।जदयू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह के साथ प्रतिनिधि मंडल में तेज बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, निरसा के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार पांडेय, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष टोनी सिंह आदि शामिल थे।

Leave a comment