धनबाद में एसएमएल महिंद्रा का नया अधिकृत डीलरशिप शुरू, व्यावसायिक वाहनों की नई रेंज लॉन्च

Share This News

धनबाद: बुधवार को देश की अग्रणी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड ने झारखंड में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए धनबाद में अपने नए अधिकृत डीलर कोलफील्ड इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ किया।डीलरशिप के उद्घाटन के अवसर पर एसएमएल महिंद्रा के नए वाहन रेंज का अनावरण किया गया। इसके बाद ग्राहकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा वाहन वितरण समारोह भी संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह में एसएमएल महिंद्रा के जयंत खोसला (जेडबीएच–ईस्ट), अमित गुप्ता (एसबीएच), सीईपीएल के निदेशक शुभम खेमका, महाप्रबंधक रमानंद चटर्जी सहित एसएमएल महिंद्रा एवं सीईपीएल की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कंपनी के उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई, ग्राहकों के साथ संवाद किया गया तथा नए वाहनों की प्रतीकात्मक चाबी ग्राहकों को सौंपी गई। कंपनी का कहना है कि नई डीलरशिप से झारखंड में उसकी बिक्री एवं बिक्री-पश्चात (आफ्टर-सेल्स) सेवा और अधिक मजबूत होगी तथा धनबाद एवं आसपास के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड बस, ट्रक और विशेष उपयोग वाले कमर्शियल वाहनों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराती है। कंपनी देशभर में अपने बिक्री एवं सेवा नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि ग्राहकों को भरोसेमंद परिवहन समाधान, बेहतर सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।धनबाद स्थित नई डीलरशिप पर 13 से 63 सीटर (एसी एवं नॉन-एसी) स्कूल, स्टाफ और टूरिस्ट बसों के अलावा एलसीवी, आईसीवी, ट्रक तथा 10 से 24 फीट तक के टिपर वाहनों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। साथ ही ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर तकनीकी सहायता और सर्विस सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Leave a comment