लोकनायक स्मारक समिति का प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद अध्यक्ष से मिला

Share This News

धनबाद :लोकनायक स्मारक समिति,धनबाद का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला परिषद, अध्यक्ष से मिला। समिति ने उनसे अनुरोध किया कि धनबाद में एक उपयुक्त स्थान पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में एक सामुदायिक भवन तथा पुस्तकालय की व्यवस्था आपके संस्थान के माध्यम से हो जाये तो जनसाधारण उससे लाभान्वित होगा। विदित हो कि आगामी 11 अक्टूबर को लोकनायक का 125 वर्ष आरम्भ हो रहा है। इस अवसर पर धनबाद की जनता द्वारा उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्ष महोदया द्वारा इसमें सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में सर्व विजय झा, लाल वर्मा, अरूण राय, जयकिशन राजेन्द्र राही, राजीव रंजन गोगो धनंजय कुमार आदि थे।

Leave a comment