रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 लोगों ने उठाया लाभ

Share This News

धनबाद:रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल द्वारा क्रिएटिंग लास्टिंग इंपैक्ट की भावना के साथ रामाश्रम (वृद्धाश्रम), भिटिया, गोविंदपुर में जिम्स हॉस्पिटल, धनबाद एवं सिस्टोपिक लेबोरेट्रीज़ प्रा. लि. के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में रामाश्रम के 30 वृद्धजनों एवं आसपास के 70 ग्रामीणों सहित कुल 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप , ब्लड शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी , न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, ऑर्थोपेडिक परामर्श सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
यह शिविर डॉ. प्रकाश सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. यश सिंह एवं डॉ. वर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के आगामी अध्यक्ष रोटेरियन अतुल डोकानिया, सचिव रोटेरियन पंकज गोयल, संयुक्त सचिव रोटेरियन कमल चौधरी, रोटेरियन राजेश जालुका, अमित अग्रवाल, दीपक बंसल, राहुल गोयल, विनीत तुलस्यान, बलराम अग्रवाल, नितेश बुबना सहित अनेक रोटेरियनों ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से क्लब समाज में क्रिएटिंग लास्टिंग इंपैक्ट के अपने संकल्प को आगे बढ़ाता रहेगा।

Leave a comment