धनबाद :09 जुलाई को विवाह भवन में धनबाद जिला संवेदक संघ की अति आवश्यक बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने किया एवं संचालन सुनील सिंह ने किया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संवेदकों का महा जुटान हुआ, सभी ने एक स्वर में रॉयल्टी चालान जमा करने की नई प्रक्रिया को अव्यवहारिक बताकर घोर विरोध किया।
संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि हमलोगों यह निर्णय लिया है कि 13/07/2026 को आर सी डी का ओर 18 जुलाई को बी सी डी का जो ऑफलाइन टेंडर पेपर बिकेगा उसमें हम सभी संवेदक भाग नहीं लेंगे और 13 अगस्त को रणधीर वर्मा चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे।
वही जिले के वरिष्ठ संवेदक पुरुषोत्तम उर्फ डब्लू झा ने कहा कि इस प्रकार का बेतुका आदेश बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है जिले के सभी संवेदक रणधीर वर्मा चौक में 13 अगस्त को महाजुटान करेंगे ओर झारखण्ड सरकार के खान मंत्री का पुतला दहन करेंगे।
वही वरिष्ठ संवेदक राजेश सिंह ने कहा कि हमे न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है, विभाग ने जो संवेदकों से इकरारनामा किया है उसपर टिके रहे और जल्द भुगतान करें, अन्यथा हमलोग न्यायालय के शरण में जाने के लिए बाध्य होगें ।
मौके पर मुख्य रूम से सरवन रॉय, पप्पू चौरसिया, लक्ष्मण सिंह, ओ पी यादव, अजय कुमार, प्रहलाद यादव, देवेंद्र सिंह, सोनू सिंह, शंकर दुबे, काशीनाथ प्रसाद, एवं सैकड़ों संवेदक मौजूद थे।