बैकवर्ड क्लास ओ.बी.सी.कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल धनबादका प्रथम महाअधिवेशन संपन्न

Share This News

धनबाद :बैकवर्ड क्लास (ओ.बी.सी.) कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल धनबाद
का प्रथम महाअधिवेशन
बुधवार को सुरभि होटल एंड बैंक्वेट गोल बिल्डिंग के पास किया गया।
महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य ओ.बी.सी. एकता एवं कर्मचारी कल्याण के संदर्भ में था।प्रथम वाषिक अधिवेशन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जय बहादुर सिह यादव महामंत्री (सी.आई. एल), राम मनोहर सिंह यादव एवं नन्हकु महतो महतो व देव कुमार वर्मा ने कर्मचारी कल्याण हेतु कोलियरी और कोयला खदानों में काम करने वाले ओबीसी कर्मचारियों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान में सहायता करने कर्मचारियों को उनके जायज हक दिलाने, पदोन्नति में न्याय सुनिश्चित करने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों की आवाज उठाने, कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न फैसलों(जैसे श्रम संहिताओं और क्रीमी लेयर से जुड़े नियमों) पर ओबीसी कर्मचारियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने समय-समय पर क्षेत्रीय स्तर पर सम्मान समारोह और बैठकों का आयोजन कर कर्मचारियों को एकजुट करने की बात की। बीसीसीएल अधिकारी व एसोसिएशन प्रभारी देव कुमार वर्मा ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
इसके पूर्व एसोसिएशन के महासचिव जय बहादुर सिंह यादव अपने टीम के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर मेडिकल सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी, कैंटीन, ऑक्सीजन प्लांट, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड में लगे एसी और आउटसोर्सिंग मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।
श्री यादव ने कहा कि अस्पताल में ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन मशीन लाकर रखी गई है, लेकिन ऑपरेटर के अभाव में उसमें जंग लग रहा है। वर्तमान में जहां रजिस्ट्रेशन हो रहा है वहां कोई सुविधा नहीं है। पंखे तक नहीं लगे हैं। रजिस्ट्रेशन रूम के एयरकंडीशनर का लेआउट भी गलत है, उसकी हवा लाइन में लगे लोगों तक नहीं पहुंच रही। कहा कि कैंटीन में गैस सिलेंडर की जगह कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। मरीजों को प्रदूषित वातावरण में खाना परोसा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। आजदी के बाद भी मरीज खुद खाने का वर्तन धो रहे हैं। किसी भी वार्ड में अग्निशमन यंत्र नही दिखा है जबकि जिला उपायुक्त कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। अस्पताल में काम करने वाले असंगठित मजदूर वर्ग के लोगों को इलाज के लिए कार्ड की सुविधा नहीं मिली है। उनका इलाज सिर्फ आईडी कार्ड के भरोसे चल रहा है। सम्मेलन में राम दुलार सिंह, भोला यादव ,राम नारायण, दया राम यादव, बिरेन गोप, राम नाथ गोप, मनोज मल्लाह, मुन्ना, ललन प्रसाद शर्मा ,राजू कुमार ,गणेश ठाकुर, विजय हांसदा, शिव प्रकाश, शंभु कुमार आदि थे

Leave a comment