14 जून को धनबाद से होगीज़ेस्ट फैशन शो के प्रथम ऑडिशन की शुरुआत

Share This News

धनबाद:बच्चों और महिलाओं के लिए फैशन शो होने जा रहा है.14 जून से ज़ेस्ट फैशन शो के प्रथम ऑडिशन की शुरुआत हो रही है।इस भव्य आयोजन का संचालन काजल झा, मनीषा सिंह, अंजना , पूजा , अनीशा एवं धर्मजीत चौधरी द्वारा किया जा रहा है।धनबाद में यह ऑडिशन क्लार्कस इन में होने जा रही है। इसके बाद 21 जून को रांची के अलीशा डांस स्टूडियो , 28 जून को देवघर तथा 5 जुलाई को दुर्गापुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आयोजको ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।आयोजको ने बताया कि ऑडिशन में धनबाद की प्रसिद्ध व्यक्तित्व पुष्पा सिंह निर्णायक की भूमिका में रहेंगी। कार्यक्रम के मेकअप पार्टनर के रूप में लेकमे की रुज़ी मेम एवं उनकी टीम सहयोग प्रदान करेगी। पुष्पा सिंह मिसेस झारखण्ड 2024-25, एआइआइएएइएफ की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और
द ग्रेट पोडियम की पीआर ब्रांड एम्बेसेडर तथा एक अनुभवी पेजन्ट ग्रूमर एवं कोच हैं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।प्रतियोगिता में दो श्रेणियाँ रखी गई हैं जिसमे 4 से 12 वर्ष तक के बच्चे और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएँ हैं.ज़ेस्ट फैशन शो का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों को अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ज़ेस्ट फैशन शो 2026 सभी प्रतिभागियों के लिए अपनी पहचान बनाने और सपनों को साकार करने का एक सुनहरा अवसर है।

Leave a comment