लेडीज जीतो विंग धनबाद का उड़ान एग्जिबिशन 12 व 13 जून को सिद्धिविनायक में

Share This News

धनबाद: जीतो लेडीज विंग धनबाद की ओर से 12 और 13 जून को धनसार स्थित सिद्धि विनायक होटल के हाल में उड़ान एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है। शनिवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में लेडीज जीतो विंग की कोषाध्यक्ष रिद्धि गोधा ने बताया कि यह हमारी संस्था का दुसरा एग्जिबिशन है जिसमें दिल्ली,कोलकाता, जयपुर,कानपुर,राजस्थान, नागपुर, जमशेदपुर, पुरुलिया, बनारस समेत देश के अन्य राज्यों से विभिन्न एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स का स्टाल लगाया जाएगा। बताई की पहली उड़ान एग्जिबिशन बहुत ही सफल रहा था इस बार भी कई ऐसे एक्सक्लूसिव और लेटेस्ट प्रोडक्ट प्रोडक्ट्स पहली बार धनबाद के इस उड़ान एग्जीबिशन में पहली बार दिखेंगे। उन्होंने धनबादवासिओं से आग्रह किया कि इस शानदार और अद्भुत एग्जीबिशन में आए और पूरे देश के विभिन्न स्थानों के बेहतरीन खूबसूरत और आकर्षक साड़ी सूट, आर्नामेंट्स, गिफ्ट एवं डेकोरेटिव आइटम्स प्रोडक्ट्स को ज़ाचे परखे उनका आकलन करें तब खरीदें। एग्जीबिशन में स्वादिष्ट एवं लजीज खाने पीने के स्टाल्स भी लगेंगे। प्रेस वार्ता में तनु जैन अध्यक्ष, प्रीति जैन मुख्य सचिव रिद्धि गोधा कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सोनल सांगवी वंदना तृप्ति श्वेता मतालिया, हिमांगी, अंशी,कोमल, कामना, सरिता, रासु, स्वीटी, श्वेता, स्वाति,हिना,मीना, बबीता समेत अन्य सदस्य थी।

Leave a comment