Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परमहाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share This News

हाजीपुर: 05.06.2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून, 2026 को महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा मधु विहार कॉलोनी, दानापुर एवं निर्माणाधीन पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर श्री विनोद कुमार सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा श्रीमती निशी देव एवं महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओं द्वारा भी वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों द्वारा 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक व्यापक जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों, रेल कॉलोनियों, कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर अनेक पर्यावरणीय गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ पहल को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया। इसके तहत विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं रेलवे परिसरों में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। इस पहल ने हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों के प्रयोग को प्रोत्साहित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों तथा वाणिज्य विभाग के रेल कर्मियों के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पार्कों एवं उद्यानों के रख-रखाव तथा रेलवे ट्रैकों एवं परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई गई।

Leave a comment