पर्यावरण दिवस पर उदय प्रताप सिंह ने आवास में वृक्षारोपण किया

Share This News

धनबाद :विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज सेवी उदय प्रताप सिंह ने अपने आवास पर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर कहा की आवास में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए एक बहुत ही सराहनीय और सकारात्मक कदम है।इससे न सिर्फ शुद्ध हवा और छाया मिलती है, बल्कि आसपास का तापमान भी नियंत्रित रहता है।कहा की पौधा लगाना आसान है लेकिन उसकी सुरक्षा, खाद- पानी करना अति आवश्यक है जब तक पूरे शहर में हर मोहल्ले में हर घर में पौधारोपण नहीं होगा तब तक शुद्ध वातावरण नहीं मिल पाएगा इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। एक पेड़ मां के नाम का जिक्र करते हुए खासकर युवाओं से अपील किया की अगर शुद्ध वातावरण में रहना है तो अपने-अपने घर में अपने मोहल्ला के मंदिरों में, स्कूलों में जरूर एक एक पौधा लगाए।

Leave a comment