विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे ने किया पधारोपण….

Share This News

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद रेल मंडल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल रैली से हुई, जिसमें रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे और स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य शामिल हुए। साइकिलिंग करते हुए सभी प्रतिभागी धनबाद स्टेशन के पिछले छोर तक पहुंचे, जहां करीब 300 पौधे लगाए गए।रेलवे द्वारा 15 मई से शुरू किए गए पर्यावरण अभियान का समापन 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ। इस अभियान के तहत रेलवे ने 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और पेड़ों को बचाने का भी संदेश दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से यह पहल लगातार जारी रहेगी।

Leave a comment