Breaking News

धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के नौवें दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल में बॉटल क्रशर मशीनों की समीक्षा, सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती अभियान चलाया गया |

Share This News

धनबाद: 23.05.26

आज दिनांक 23.05.26 को धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026” के नौवें दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक व्यापक महा-अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसरों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित बॉटल क्रशर मशीनों की विशेष समीक्षा की गई तथा उनकी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य प्रारंभ किया गया, ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। अभियान के दूसरे चरण में स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में खान-पान सामग्री बेचने वाले वेंडरों को प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच एवं पॉलीथीन के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों जैसे कुल्हड़, कागज एवं कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए निर्देशित किया गया है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वेंडरों पर भारी जुर्माना लगाने एवं लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। रेल प्रशासन ने आम आमजन एवं रेल यात्रियों से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उपयोग के बाद खाली प्लास्टिक बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय स्टेशन पर उपलब्ध बॉटल क्रशर मशीनों में ही डालें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना है।

Leave a comment