धनबाद:आरोग्य भारती झारखंड प्रांत सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह एवं प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। 25 मई को गंगा दशहरा है। आरोग्य भारती 25 मई से 15 जून तक राज्य स्तरीय पर्यावरण पखवारा मनाएगी। इसका उद्घाटन धनबाद जिला में आरोग्य भारती और दामोदर बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में छः स्थानों पर दामोदर नदी एवं उसके सहायक नदीयों का पूजन,आरती एवं वृक्षारोपण कर दामोदर महोत्सव मनाया जाएगा।यह महोत्सव धनबाद में पंचेत, दलदली आश्रम कलियासोल, सिंदरी, सुदामडीह, महुदा एवं कतरास में मनाया जाएगा।तत्पश्चात् 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस सहित पूरे पखवारा राज्य के अलग-अलग जिलों में वृक्षारोपण, संगोष्ठी, दामोदर के सहायक नदीयों एवं नालों का सर्वेक्षण किया जा जाएगा।