बाल श्रम व बाल विवाह के खिलाफ बच्चों ने उठाई आवाज

Share This News

धनबाद: नब्बे दिवसीय आउटरीच एवं अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा गुजराती स्कूल झरिया उत्क्रमित विद्यालय निरसा, बलियापुर में बाल श्रम एवं बाल विवाह विषय पर पेंटिंग तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। झालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बाल विवाह और बाल श्रम को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपस्थित अधिकार मित्र दीपेंती गुप्ता, पंकज वर्मा, मार्शा, पूनम हेमरम, पूजा झा, गीता कुमारी अनामिका सिंह अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, कानूनी अधिकारों तथा बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एवं बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ समाज के सभी लोगों को जागरूक होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a comment