डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ का एकदिवसीय धरना

Share This News

धनबाद जिले के पंचायत भवनों में कार्यरत डिजिटत पंचायत प्रज्ञा केन्द्र संचालक अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय महाधरना दिया जिसमें जिले के सभी 256 डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केन्द्र संचालक शामिल रहे। झारखण्ड, प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केन्द्र संचालक संघ धनबाद, कमिटि द्वारा आहुत इस महाधरना का नैतिक समर्थन हेतु धनबाद के सभी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव अमीर राज पाण्डेय ने बताया है कि संघ के प्रदेश पदाधिकारियों और अन्य वरीय अगुवा साथियों ने भाग लिया। 10 सूत्री मांगों में न्यूनतम मजदूरी एवं सभी की स्थापीकरण आदि मांग भी शामिल हैं

Leave a comment