गोल्फ ग्राउंड में सिंगापुर दुबई थीम कार्निवाल का हुआ उद्घाटन

Share This News

धनबाद: रविवार को गोल्ड ग्राउंड में सिंगापुर दुबई थीम कार्निवल का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर आज एंट्री फ्री रखी गई थी. आयोजक अरुण कुमार ने बताया कि इस डिज्नीलैंड मेले में मुख्य आकर्षण सुनामी झूले, फेस व्हील तारामाची बच्चों के मनोरंजन के लिए जंगली बॉउंसी, बैलून पानी, समेत एक से एक आकर्षक झूले लगे हैं। मेला रोजाना संध्या4 से 10 बजे तक चलेगा। मेले में खादी ग्राम उद्योग आयोग यूनिट लोक सेवा केंद्र का स्टाल लगा हुआ है जिसमें भदोही का कालीन,बनारसी सूट साड़ी,लखनऊ का चिकन वर्क सूट और साड़ी,बंगाल का काथा वर्क, असम का बांस का बना हुआ एक से बढ़कर एक सामग्री, चिनहट का टेराकोटा हैंड क्रोकरी, हरियाणा का पर्दा एवं सूट, पानीपत का बेडशीट, पंजाब का कुलकारी सूट, और राजस्थान का जूती मोज़ड़ी गुजराती बंधेज का सूट साड़ी उपलब्ध है।

Leave a comment