22 से 24 मई तक 99G नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का होगा आयोजन

Share This News

अंडर – 19, ओपन (मेन) और मास्टर्स/वेटेरन्स(40 +)श्रेणियों में होगा आयोजन

धनबाद :- खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 99G स्पोर्ट्स द्वारा 22 से 24 मई तक धनबाद के मेमको मोड़ स्थित 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी परिसर में नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जाएगा जिसमें अंडर 19 में सिंगल्स और डबल्स में महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है वही दूसरी श्रेणी में सिर्फ पुरुष खिलाड़ी सिंगल्स और डबल्स में हिस्सा ले सकते है। वही 40 की उम्र से अधिक पुरुष खिलाडी भी मास्टर्स/ वेटेरन्स श्रेणी में डबल्स के रूप में हिस्सा ले सकते है। उपरोक्त बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी श्याम पांडेय ने मेमको मोड़ स्थित कार्यालय परिसर में देते हुए बताया कि 21 मई शाम 5 बजे तक इच्छुक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है साथ ही उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि के अलावा आकर्षक ट्रॉफी और अन्य पुरुस्कार भी दिया जाएगा। वही उन्होंने आगे बताया कि 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी का उद्देश्य बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म देना है इसलिए अंतराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया जिसमे खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है साथ ही एकेडमी में उच्च श्रेणी के कोच के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद बैडमिंट संघ के महासचिव सम्राट चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सचिव संदीप डे और आई आई टी (आई एस एम) के बैडमिंटन ट्रेनर इज़हार आलम भी उपस्थित थे। संघ के पदाधिकारियों ने भी 99G द्वारा निर्मित बैडमिंटन कोर्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन काफी लाभप्रद सिद्ध होगा।

Leave a comment