दस दिवसीय समर कैंप 2026 का शुभारंभ |

Share This News

धनबाद: 11.05.26

दिनांक 10.05.26 को रेलवे अधिकारी क्लब, धनबाद में दस दिवसीय समर कैंप 2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया | इस समर कैंप का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र द्वारा किया गया | उद्घाटन के अवसर पर बच्चों के बीच कलर सेट, बिस्कुट एवं फ्रूटी का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया | बच्चों के विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैंप में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नृत्य एवं संगीत, ड्राइंग, कला एवं शिल्प तथा मिट्टी के बर्तन निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है | कैंप में प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे नई-नई कलाओं एवं कौशलों को सीख सकें | दिनांक 20.05.26 तक आयोजित होने वाले इस समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 4 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के कुल 31 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती कविता, श्रीमती अल्पना झा एवं श्रीमती शैली सहित संगठन की अन्य सम्मानित सदस्याएं, मंडल के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे |

Leave a comment