धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 32 में बीस हजार की आवादी पिछले पांच वर्षों से पानी की समस्या से त्रस्त है । आज वार्ड 32 के रहने वाले लोगों की माने तो पेयजल विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों को जुझना पड रहा है समाजसेवी शशी महतो आज दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के साथ पेय जल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 पहुंच कर जनता को हो रही समस्या से अवगत करवाया साथ ही ज्ञापन सौंप कर समस्या से जल्द से जल्द निजाद दिलाने की मांग की वहीं मिडिया को जानकारी देते हुए बतलाया की लम्बे समय से बैंक आफ इंडिया के पास बल्व की मरोमती नहीं हो पाई है जिसके वजह से एक क्षेत्र मे ज्यादा प्रेशर से पानी की सप्लाई होती है ऐसे में वहां रहने वाले लोग अक्सर आपस में ही उलझ जाते है और मारपीट की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।साथ बीस हजार की आबादी में महज एक पानी टंकी से बढ़ा कर और एक टंकी निर्माण की मांग की है ।