धनबाद :मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा की सदस्यों ने संस्था की अध्यक्ष इशा अग्रवाल के नेतृत्व में मदर्स डे के उपलक्ष्य पर सोमवार को आश्रम में आश्रित सभी वृद्ध माताओं से मुलाकात कर उनको वस्त्र -भोजन सामग्री भेंट किया। संस्था की सभी सदस्यों ने वृद्ध माताओं का कुशल क्षेम जाना। उनकी सेवा सम्मान कर उनका ढेर सारा आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था की अध्यक्ष इशा अग्रवाल ने कहा सभी बेटे बेटियां व बहु अपने वृद्ध माता-पिता का ख्याल रखें ताकि उनको वृद्धा आश्रम में ना आना पड़े। और वर्तमान में जो वृद्ध आश्रम में वृद्धजन है उनको यहां आकर सेवा सम्मान करें। इससे बड़ा दुनिया में कोई पुण्य कार्य नहीं। आश्रम में संस्था की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, सचिव पूजा खेरवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मेघा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मधु अग्रवाल, सदस्य प्रियंका अग्रवाल, गौरी गोयल निधि अग्रवाल ने महिला वृद्धजनों को नमन किया।