बोकारो कोयला प्रक्षेत्र के आईजी से शैलेंद्र सिन्हा बुधवार को धनबाद पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार, सीटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी के साथ समाहरणालय पुलिस सभागार बैठक को संबोधित किए जिसमें कई दिशा निर्देश दिया। आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते 18 अप्रैल को ही हमने पदभार ग्रहण किया है। जिसके बाद सभी जिले में जाकर बैठक कर रहे है ताकि सभी के साथ मिलकर पुलिसिंग बेहतर किया जा सके, कहा कि इसके लिए थाना प्रभारी से लेकर ऊपर के अधिकारियों के साथ समन्वय जरूरी है। खास कर लोगों की समस्या सुनने और संगठित अपराध को रोकने का दिशा निर्देश दिया गया।