इनर व्हील क्लब का डीनोबली स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर इंटरैक्टिव सत्र

Share This News

धनबाद:इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन द्वारा बुधवार को डी नोबिली सीएमआरआई स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक इंटरैक्टिव सत्र का सफल आयोजन किया गया।इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. मृणाल झा साइकैटरिस्ट, एमआरपी,लंदन के द्वारा किया गया। उन्होंने कक्षा 11 और 12 के छात्रों के साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने करियर तनाव, नींद से संबंधित समस्याएं, एकाग्रता की कमी तथा बचपन के आघात जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सरल और प्रभावी ढंग से दिए, जिससे सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा।
यह सत्र छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ और उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर समझने एवं संभालने में मदद मिली।इस कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन की अध्यक्ष लीना झा, उपाध्यक्ष रेनू कौशल, तथा वरिष्ठ सदस्य इंदिरा महापात्रा उपस्थित थीं। विद्यालय की ओर से प्राचार्या तनुश्री बनर्जी, उप-प्राचार्य घोष तथा कक्षा 12 के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
यह पहल क्लब की युवा वर्ग में जागरूकता और समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a comment