पहला कदम: क्लाउड किचन में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

धनबाद :मंगलवार को नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र क्लाउड किचन (उड़ान कैफे) में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से एक विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कोलकाता से आईं बैंक की प्रतिनिधि सुनंदा प्रधान ने बच्चों को बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान एफ एम उज्जीवन पहल के तहत बैंकिंग साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया।सुनंदा प्रधान ने उपस्थित बच्चों को बचत के महत्व को सरल भाषा में समझाया और बताया कि छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़ी सहायता बन सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग और प्राइवेसी (गोपनीयता) बनाए रखने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंकिंग से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने क्लाउड किचन (उड़ान कैफे) के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।नारायणी संस्था की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a comment